नागाणा में मदनसिंह देणोक ने किया ढाई हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन
नागाणा। कस्बे के युवा उद्यमी एवं समाजसेवी मदनसिंह देणोक द्वारा बुधवार को राठौड़ वंश की कुलदेवी श्री नागणेच्चाय माता मंदिर, नागाणा में विशाल महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में करीब ढाई हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की और माता के दरबार में हाजिरी लगाई।
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देणोक सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं के जत्थे बसों के माध्यम से नागाणा पहुंचे। महाप्रसादी का शुभारंभ सुबह करीब 10 बजे विशेष पूजा-अर्चना और हवन के साथ हुआ, जो देर शाम तक निरंतर चलता रहा। पूरे मंदिर परिसर में “जय नागणेच्चाय माता” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आयोजक मदनसिंह देणोक ने बताया कि उनकी मनोकामना पूर्ण होने पर उन्होंने यह महाप्रसादी का आयोजन रखा। उन्होंने कहा कि माता रानी की कृपा से ही यह संभव हो पाया है और आगे भी वे समाजसेवा व धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे सभी ने सुव्यवस्थित रूप से पंगत प्रसादी का लाभ उठाया।
ग्रामीणों ने बताया कि मदनसिंह देणोक समय-समय पर सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। वे गौसेवा, शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, जिससे समाज में उनकी विशेष पहचान बनी हुई है।
इस अवसर पर भंवरसिंह, रिटायर्ड रेवेन्यू इंस्पेक्टर लक्ष्मणसिंह, उम्मेदसिंह, छोटूसिंह देणोक, जेठुसिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने माता के समक्ष सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Write a Response