मंदिर के बाहर खड़ी कार से जेवरात चोरी का खुलासा

जोधपुर। सूरसागर थाना पुलिस ने अक्षरधाम मंदिर कालीबेरी के बाहर खड़ी कार से सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।

 


मंदिर के बाहर खड़ी कार से जेवरात चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। सूरसागर थाना पुलिस ने अक्षरधाम मंदिर कालीबेरी के बाहर खड़ी कार से सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस आयुक्त जोधपुर शरत कविराज और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम श्री विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम रोशन मीणा और सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त प्रतापनगर  रविन्द्र कुमार बोथरा के सुपरविजन में थानाधिकारी सूरसागर  हरीश चन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी हरीश चन्द्र सोलंकी ने बताया कि इस संबंध में प्रार्थिया आशा गहलोत पत्नी कैलाश गहलोत, निवासी नागौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि वे 22 फरवरी 2026 को अपने परिवार के साथ घूमने के लिए अक्षरधाम मंदिर कालीबेरी सूरसागर आई थीं। मंदिर के बाहर खड़ी उनकी कार की डिक्की से अज्ञात चोरों ने बैग चोरी कर लिया, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे।

इस पर पुलिस थाना सूरसागर में प्रकरण संख्या 63/2026 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया और आसूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोदसिंह चौहान (42) पुत्र मेल्हूसिंह चौहान निवासी 21/435 सीएचबी जोधपुर तथा राज चौहान (20) पुत्र जगदीश सिंह निवासी मकान नंबर 821 हुडको क्वार्टर प्रतापनगर जोधपुर शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response