जोधपुर रोडवेज डिपो में यात्रियों की परेशानी बढ़ी
- Posted on 22 मई 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 23 Views
जोधपुर रोडवेज डिपो में शुक्रवार को टिकट खिड़की पर कर्मचारी मौजूद नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही बड़ी संख्या में यात्री टिकट लेने और बसों की जानकारी प्राप्त करने के लिए डिपो पहुंचे, लेकिन टिकट काउंटर बंद होने जैसी स्थिति के कारण लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि लंबे समय तक इंतजार करने के बावजूद टिकट व्यवस्था सुचारू नहीं हो सकी। कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि टिकट खिड़की पर कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं था
Write a Response