यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई

जोधपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशन, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शहीन सी के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात शालिनी राज के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान निरीक्षक पुलिस तुलसी, उप निरीक्षक ओमसिंह एवं यातायात पुलिस जाब्ते के साथ नगर निगम जोधपुर की अतिक्रमण टीम ने आखलिया चौराहा, चौपासनी रोड और पाल रोड क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की।

WhatsApp Image 2026-05-21 at 4.11.37 PM-ipN0BDzlic.jpeg

जोधपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशन, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शहीन सी के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात शालिनी राज के नेतृत्व में की गई।

अभियान के दौरान निरीक्षक पुलिस तुलसी, उप निरीक्षक ओमसिंह एवं यातायात पुलिस जाब्ते के साथ नगर निगम जोधपुर की अतिक्रमण टीम ने आखलिया चौराहा, चौपासनी रोड और पाल रोड क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटवाए तथा यातायात बाधित करने वाले वाहनों और हाथ ठेलों के खिलाफ कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों को अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े करने की हिदायत दी गई। वहीं दुकानदारों को दुकानों के बाहर सामान नहीं रखने तथा हाथ ठेला संचालकों को सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से ठेले नहीं लगाने के संबंध में समझाइश की गई। पुलिस और नगर निगम टीम ने स्पष्ट किया कि सड़क पर अवैध कब्जा और नो-पार्किंग में खड़े वाहन लगातार जाम और दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।

निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ विशेष सघन अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान कई अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटाया गया तथा सड़क किनारे बेतरतीब खड़े हाथ ठेलों को भी व्यवस्थित कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

यातायात पुलिस ने आमजन, दुकानदारों, हाथ ठेला संचालकों और वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response