मारवाड़ पर्यटन को नई पहचान देने की पहल

जोधपुर। मारवाड़ क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान देने और पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से देश के विभिन्न राज्यों से आए 32 ट्रेवल एजेंटों के लिए एक विशेष FAM (फैमिलियराइजेशन) ट्रिप का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के तहत होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान (जोधपुर यूनिट) द्वारा एक स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

WhatsApp Image 2026-03-24 at 6.29.53 PM-uQcpyW13AT.jpeg

मारवाड़ पर्यटन को नई पहचान देने की पहल: 32 ट्रेवल एजेंटों का जोधपुर दौरा

जोधपुर। मारवाड़ क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान देने और पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से देश के विभिन्न राज्यों से आए 32 ट्रेवल एजेंटों के लिए एक विशेष FAM (फैमिलियराइजेशन) ट्रिप का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के तहत होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान (जोधपुर यूनिट) द्वारा एक स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान (जोधपुर यूनिट) के अध्यक्ष पवन मेहता ने बताया कि जोधपुर और पूरे मारवाड़ क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। यहाँ का समृद्ध इतिहास, भव्य किले- महल, लोक संस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाज और मेहमाननवाजी देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने विशेष रूप से राज्य सरकार द्वारा नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देने की पहल को सराहनीय बताया, जिससे पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा मिल रही है।

उन्होंने इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दीया कुमारी तथा स्थानीय विधायक अतुल भंसाली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जोधपुर पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छूने की दिशा में अग्रसर है।

इंडिया आउटबॉक्स प्रा. लि. के निदेशक वित्री विलियम्स और टुअर्स डायरेक्टर के निदेशक नरेंद्र सिंह खीची ने बताया कि इस FAM ट्रिप का मुख्य उद्देश्य देशभर के प्रमुख ट्रेवल एजेंटों को मारवाड़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और होटल सुविधाओं से अवगत कराना है। इससे भविष्य में वे अधिक से अधिक देशी और विदेशी पर्यटकों को इस क्षेत्र की यात्रा के लिए प्रेरित कर सकेंगे।

कार्यक्रम के तहत ट्रेवल एजेंटों का स्वागत “द शांति ए बुटीक होटल” में किया जाएगा, जहाँ पारंपरिक अंदाज में अतिथियों का अभिनंदन होगा। इस दौरान पर्यटन विकास की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा जोधपुर की संस्कृति से जुड़े स्मृति चिन्ह भेंट किए जाएंगे।

इस आयोजन को सफल बनाने में ललित रामचंदानी, नवनीर चंदेल, देवी सिंह इन्दा, मोहन सिंह जोधा, गजराज सिंह  तथा प्रदीप राकेश चौहान (सेक्रेटरी, होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान) का विशेष योगदान रहा।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response