नई सड़क पर ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल

जोधपुर। शहर के सबसे व्यस्त बाजार क्षेत्रों में शामिल नई सड़क में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव और अव्यवस्थित यातायात को लेकर प्रशासन अब सक्रिय हो गया है। बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने और आमजन के लिए सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस कमिश्नर शरत कविराज ने नई सड़क क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-05-09 at 2.02.56 PM-yGgvX6v1jv.jpeg

नई सड़क पर ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, पुलिस कमिश्नर उतरे मैदान में

अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग पर सख्ती के संकेत, व्यापारियों से भी लिया फीडबैक

जोधपुर। शहर के सबसे व्यस्त बाजार क्षेत्रों में शामिल नई सड़क में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव और अव्यवस्थित यातायात को लेकर प्रशासन अब सक्रिय हो गया है। बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने और आमजन के लिए सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस कमिश्नर शरत कविराज ने नई सड़क क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने सड़क पर फैले अस्थायी अतिक्रमण, बेतरतीब खड़े वाहनों और यातायात में बाधा बन रहे अन्य कारणों का मौके पर जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए तथा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान व्यापारी प्रतिनिधि नवीन सोनी सहित कई स्थानीय व्यापारियों ने भी पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों ने बताया कि नई सड़क में दिनभर भारी ट्रैफिक दबाव रहता है, जिसके कारण ग्राहकों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क किनारे किए जा रहे अतिक्रमण से हालात और अधिक बिगड़ रहे हैं।

व्यापारियों ने सुझाव दिया कि बाजार क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाए, लोडिंग-अनलोडिंग के लिए समय निर्धारित किया जाए तथा यातायात पुलिस की नियमित मॉनिटरिंग बढ़ाई जाए। पुलिस कमिश्नर ने व्यापारियों के सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि प्रशासन आमजन और व्यापारियों दोनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्थायी समाधान की दिशा में कार्य करेगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नई सड़क क्षेत्र में पैदल यात्रियों, ग्राहकों और व्यापारियों की आवाजाही सुचारु रहे, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही ट्रैफिक नियमों की पालना सुनिश्चित कर बाजार क्षेत्र में व्यवस्थित और सुरक्षित यातायात व्यवस्था विकसित की जाए।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response