अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन

जोधपुर, 15 जून। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आलोक रंजन ने सोमवार को किया। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा, अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद डॉ अर्जुन सिंह चारण, जिला नोडल अधिकारी एवं उपनिदेशक आयुर्वेद डॉ अंजू नागर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। पोस्टर विमोचन के दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।

WhatsApp Image 2026-06-15 at 6.01.22 PM-vYIaYEu9jT.jpeg

जोधपुर, 15 जून। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आलोक रंजन ने सोमवार को किया। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा, अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद डॉ अर्जुन सिंह चारण, जिला नोडल अधिकारी एवं उपनिदेशक आयुर्वेद डॉ अंजू नागर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पोस्टर विमोचन के दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आमजन से 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। जिलेभर में योग के प्रति बढ़ते उत्साह को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए 50 दिवसीय काउंटडाउन योगाभ्यास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर से लेकर पंचायत स्तर तक प्रतिदिन योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में नागरिक भागीदारी निभा रहे हैं।

जिला स्तरीय कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ अंजू नागर ने बताया कि योग दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन स्थल पर आने वाले प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

वर्तमान में प्रतिदिन प्रातः 7 बजे सम्राट अशोक उद्यान में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र सिंह राठौड़ एवं योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ रामलाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया जा रहा है। वहीं मंडोर उद्यान में डॉ महेंद्र कच्छवाह और डॉ के.जी. शर्मा के निर्देशन में योगाभ्यास आयोजित हो रहा है।

योग प्रशिक्षकों द्वारा शिथिलीकरण अभ्यास, आसन, प्राणायाम, ध्यान एवं संकल्प जैसी गतिविधियों का नियमित अभ्यास करवाया जा रहा है। जिले के विभिन्न ब्लॉकों एवं पंचायतों में भी सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत जन-जागरूकता और योगाभ्यास कार्यक्रम लगातार जारी हैं। 21 जून को होने वाले मुख्य आयोजन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response