यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी

जोधपुर, 19 मई। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस एवं नगर निगम की ओर से मंगलवार को संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नो-पार्किंग में खड़े वाहनों, सड़क किनारे लगाए गए हाथ ठेलों और दुकानों के बाहर रखे सामान को हटाने की कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने आखलिया चौराहा से प्रथम पुलिया चौपासनी रोड तक तथा रातानाडा सब्जी मंडी, भास्कर चौराहा से शिव मंदिर रोड तक विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया।

 

WhatsApp Image 2026-05-20 at 5.49.20 PM-M7088guSRD.jpg

जोधपुर, 19 मई। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस एवं नगर निगम की ओर से मंगलवार को संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नो-पार्किंग में खड़े वाहनों, सड़क किनारे लगाए गए हाथ ठेलों और दुकानों के बाहर रखे सामान को हटाने की कार्रवाई की गई।

पुलिस आयुक्त शरद कविराज के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शहीन सी. के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात शालिनी राज के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया। कार्रवाई में निरीक्षक तुलसी, उप निरीक्षक सुनीता कुमारी सहित यातायात पुलिस जाब्ता और नगर निगम जोधपुर की अतिक्रमण टीम शामिल रही।

संयुक्त टीम ने आखलिया चौराहा से प्रथम पुलिया चौपासनी रोड तक तथा रातानाडा सब्जी मंडी, भास्कर चौराहा से शिव मंदिर रोड तक विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान वाहन चालकों को अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े करने के निर्देश दिए गए। वहीं दुकानदारों को दुकानों के बाहर सामान नहीं रखने तथा हाथ ठेला संचालकों को सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से ठेले नहीं लगाने की समझाइश दी गई।

यातायात पुलिस ने बताया कि कई स्थानों पर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन और हाथ ठेले यातायात बाधित कर रहे थे, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की गई।

अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार का विशेष अभियान जारी रहेगा, ताकि जोधपुर शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित बनाया जा सके।

यातायात पुलिस और नगर निगम ने आमजन, दुकानदारों, हाथ ठेला संचालकों और वाहन चालकों से यातायात नियमों की पालना करने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response