जोधपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित भव्य कार्यक्रम
- Posted on 22 मई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 18 Views
जोधपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आयोजित भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान को रेल सेवाओं और आधारभूत सुविधाओं की महत्वपूर्ण सौगात दी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने विभिन्न रेल परियोजनाओं का शुभारम्भ एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर गाड़ी संख्या 04871, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
Write a Response