दो वाहन चोर गिरफ्तार किए

जोधपुर। शहर में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना भगत की कोठी, जोधपुर पश्चिम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।


जोधपुर: भगत की कोठी थाना पुलिस ने दो वाहन चोर गिरफ्तार किए, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

जोधपुर। शहर में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना भगत की कोठी, जोधपुर पश्चिम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस आयुक्त जोधपुर शरत कविराज तथा पुलिस उपायुक्त पश्चिम  विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम श्री रोशन मीणा (आईपीएस) और सहायक पुलिस आयुक्त  छवि शर्मा के मार्गदर्शन में थानाधिकारी सुरेश के नेतृत्व में टीम ने मामले का सफल खुलासा किया।

पुलिस के अनुसार 20 फरवरी 2026 को प्रार्थी मकसूद अहमद पुत्र मोहम्मद आमीन, निवासी प्रथम सी रोड सरदारपुरा, ने थाना सरदारपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को वह रामेश्वर नगर स्थित ओरिक मोटर के पास अपनी मोटरसाइकिल RJ19BP0813 (स्प्लेंडर प्लस) खड़ी कर काम से अंदर गए थे। करीब 11:24 बजे वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लगा।

इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 51/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे अभय कमांड कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और वाहन चोरों के संभावित रूट का पता लगाया। साथ ही पूर्व में चालानशुदा संदिग्धों की गतिविधियों की भी जांच की गई।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने भोजासर थाना क्षेत्र के जैसला गांव के दो चचेरे भाइयों को संदिग्ध पाया। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए लक्ष्मणराम उर्फ विजय (23) और पिंटू (21) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गायणों की ढाणी, जैसला, थाना भोजासर, जिला फलौदी के निवासी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी मिलने की संभावना है।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है तथा उनसे अन्य चोरी के वाहनों के संबंध में भी अनुसंधान जारी है।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response