नशे के खिलाफ जागरूकता व्याख्यान आयोजित

जोधपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जोधपुर में विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “नशे के खिलाफ जागरूकता” विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

WhatsApp Image 2026-05-23 at 5.33.09 PM-PCsEE1jFYt.jpeg

जोधपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जोधपुर में विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “नशे के खिलाफ जागरूकता” विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रमीत चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के विभिन्न प्रकार, उनके दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधानों तथा समाज और परिवार पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि उसके परिवार, करियर और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, अपने मित्रों और परिवारजनों को भी इसके प्रति जागरूक करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्रशासन को देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता, आत्मसंयम और दृढ़ इच्छाशक्ति के माध्यम से ही समाज को नशामुक्त बनाया जा सकता है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय माथुर ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने और अपने भविष्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष राजेश बिश्नोई ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और विद्यार्थियों को ऐसे जागरूकता अभियानों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन टी.आर. राठौड़ ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response