प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने एमडीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण

जोधपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने सोमवार को मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर उपचार, गर्मी से राहत और ट्रॉमा सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

 

WhatsApp Image 2026-05-18 at 4.30.05 PM-Y36a8pmaml.jpeg

जोधपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने सोमवार को मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर उपचार, गर्मी से राहत और ट्रॉमा सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख शासन सचिव ने ट्रॉमा सेंटर, सीटी स्कैन एवं एक्स-रे विंग, ओपीडी सेक्शन, आपातकालीन विभाग, आईसीयू-डी रेड जोन, ट्रॉमा कैजुअल्टी वार्ड तथा मल्टी लेवल आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न इकाइयों में उपचाराधीन मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर चिकित्सा सुविधाओं, उपचार व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

भीषण गर्मी को देखते हुए  राठौड़ ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों और उनके परिजनों के लिए कूलिंग सिस्टम, छायादार टेंट, पेयजल एवं बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं, ऐसे में किसी भी मरीज को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

ओपीडी और रजिस्ट्रेशन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने पर्ची बनवाने और पंजीयन में लगने वाले समय की जानकारी ली। उन्होंने आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त काउंटर शुरू करने तथा भीड़ प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को समय पर सेवाएं मिल सकें।

ट्रॉमा सेंटर के निरीक्षण के दौरान प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि एमडीएम अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रॉमा केस पहुंचते हैं। ऐसे में ट्रॉमा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने, पर्याप्त मैनपावर उपलब्ध कराने तथा लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने की आवश्यकता है। उन्होंने आधारभूत चिकित्सा ढांचे को मजबूत करने पर भी जोर दिया।

मीडिया से बातचीत में  राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार सरकारी अस्पतालों में प्रत्येक मरीज को निशुल्क दवा, जांच, इलाज और ऑपरेशन उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यदि किसी मरीज को सुविधा नहीं मिलने की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर आलोक रंजन, प्रिंसिपल एवं कंट्रोलर बी.एस. जोधा, एमडीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित सहित वरिष्ठ चिकित्सक और अधिकारी मौजूद रहे।

 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response