युवतियों को रातभर थाने में रखने के मामले में सीबीआई ने शुरू की जांच
- Posted on 20 मई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 19 Views
जोधपुर। युवतियों को कथित रूप से अवैध तरीके से रातभर थाने में बंद रखने के मामले में अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच पूरी तरह अपने हाथ में ले ली है। राजस्थान हाईकोर्ट के कड़े रुख और आदेश के बाद सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर मामले की गहन पड़ताल शुरू कर दी है। मामले को लेकर हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान गंभीर नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा शक्तियों के दुरुपयोग और कानूनी प्रक्रियाओं की अनदेखी बेहद चिंताजनक है।
Write a Response