जोधपुर में बेटे ने पत्नी से मिलकर पिता को पीटा

जोधपुर। शहर के माता का थान थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग पिता के साथ उसके ही बेटे और बहू द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान पीड़ित ने किसी तरह पास की पुलिस चौकी में पहुंचकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे और बहू को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Image 2026-04-13 at 2.10.52 AM-0hP3IHp6QN.jpeg

जोधपुर। शहर के माता का थान थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग पिता के साथ उसके ही बेटे और बहू द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान पीड़ित ने किसी तरह पास की पुलिस चौकी में पहुंचकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे और बहू को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित राजूराम (64) पुत्र सोनाराम दर्जी ने 28 जनवरी को माता का थान थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि वह शाम करीब 6 बजे अपना काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रामसागर चौराहे के पास उसके बेटे कैलाश तंवर और बहू धापू देवी ने उसकी चलती बाइक को धक्का मारकर गिरा दिया।

बाइक से गिरने के बाद दोनों आरोपियों ने राजूराम पर हमला कर दिया और उसके साथ लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। अचानक हुए इस हमले से घबराए पीड़ित ने किसी तरह मौके से भागकर पास स्थित पुलिस चौकी में शरण ली, जिससे उसकी जान बच सकी।

पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी बाइक में तोड़फोड़ भी की। उसने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी बेटा और बहू उसके साथ कई बार मारपीट कर चुके हैं। इतना ही नहीं, दोनों ने उसके दूसरे बेटे और बेटी को भी जान से मारने की धमकी दी थी।

राजूराम ने यह भी कहा कि लगातार तनाव के चलते उसकी पत्नी मानसिक रूप से परेशान रहती थी, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response