एमडीएमए और नकदी सहित तस्कर गिरफ्तार
- Posted on 2 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 28 Views
जोधपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंडोर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके किराये के मकान से अफीम का दूध, एमडीएमए, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है तथा वर्तमान में एक अन्य मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरण में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी जगदीश चंद पुत्र भागीरथ राम विश्नोई (जांगू), उम्र 43 वर्ष, निवासी भुराणिया की ढाणी, ठाडिया थाना चामू, हाल निवासी निम्बा-निम्बड़ी, मंडोर को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी के किराये के मकान की तलाशी ली गई।
Write a Response