पुलिस थाना बोरानाडा टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर चुराया हुआ ट्रेक्टर मय ट्रॉली किये बरामद

जोधपुर। जोधपुर पुलिस की बोरानाडा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को महज 24 घंटे में बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की सहायता से वारदात का खुलासा किया।

 

WhatsApp Image 2026-05-09 at 8.16.21 PM (2)-WEYDBUZeK6.jpeg

जोधपुर। जोधपुर पुलिस की बोरानाडा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को महज 24 घंटे में बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की सहायता से वारदात का खुलासा किया।

पुलिस के अनुसार, 13 मई 2026 को धिनाला नाडा पाल निवासी थानाराम जाट ने बोरानाडा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि थार ड्राईपोर्ट बोरानाडा के सामने स्थित एम.आर. स्टोन कटर फैक्ट्री के बाहर खड़ा उनका ट्रैक्टर नंबर आरजे 19 आरजे 4890 मय ट्रॉली अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेन्द्रसिंह देवड़ा तथा सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त बोरानाडा आनन्द सिंह के सुपरविजन में विशेष टीमों का गठन किया गया। थाना प्रभारी भगाराम के नेतृत्व में गठित टीम ने बोरानाडा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में करीब 200 से 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, पारंपरिक पुलिसिंग और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेन्द्र पुत्र पुनाराम जाट निवासी गोदारों की ढाणी, मानसागर डांवरा, थाना खेड़ापा, जिला जोधपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ ट्रैक्टर और ट्रॉली भी बरामद कर ली।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में बोरानाडा थाना पुलिस के कई अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response