नाबालिग गुमशुदा बच्चे की सूचना पर त्वरित कार्यवाही

जोधपुर। नाबालिग गुमशुदा बच्चे की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर बच्चे को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया। इस सराहनीय कार्यवाही से परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया


जोधपुर। नाबालिग गुमशुदा बच्चे की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर बच्चे को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया। इस सराहनीय कार्यवाही से परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 की रात प्रार्थी सुरेश कुमार ने पुलिस थाना बोरानाडा में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका 16 वर्षीय पुत्र हिमांशु बिना बताए घर से निकल गया है और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशन में और पुलिस उपायुक्त कमला शेखावत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आनन्द सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने तकनीकी संसाधनों और पारंपरिक पुलिसिंग के संयोजन से जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाश की गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने करीब 500 किलोमीटर तक पीछा करते हुए 28 मार्च 2026 को हनुमानगढ़ जंक्शन बस स्टैंड से नाबालिग हिमांशु को सकुशल बरामद कर लिया।

इसके बाद बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

इस अभियान में थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह, मनोहर लाल, ललित खत्री और ओमप्रकाश सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response