रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

 एसीबी चौकी भिवाडी द्वारा आरोपी  रामस्वरूप कृषि परिवेक्षक ग्राम पंचायत सिहाली खुर्द, तहसील मुण्डावर जिला खैरथल तिजारा को 1000/- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया

WhatsApp Image 2026-04-07 at 4.52.50 PM-v9SXwQfmc5.jpeg

जयपुर दिनांक 07.04.2026। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भिवाडी द्वारा आज कार्यवाही करते हुये रामस्वरूप कृषि परिवेक्षक ग्राम पंचायत सिहाली खुर्द, तहसील मुण्डावर जिला खैरथल तिजारा को 1000/- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की भिवाडी चौकी को एक शिकायत परिवादी से इस आशय की मिली कि मैं अपने व अपने परिवार के सदस्यों की फव्वारा पाईप लाईन के अनुदान हेतु राजस्थान किसान पोर्टल पर पत्रावली लगाने पर कर्मचारी  रामस्वरूप कृषि परिवेक्षक ग्राम पंचायत सिहाली खुर्द, तहसील मुण्डावर जिला खैरथल तिजारा ने उक्त पत्रावलियों को स्वीकृत करवाने के लिए 2,000 रूपये फोन-पे के जरिये लेना व 2500/- रूपये की रिश्वत की और मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर ए.सी.बी.के अनिल कयाल उप महानिरीक्षक पुलिस- के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी भिवाडी के प्रभारी परमेश्वर लाल उप अधीक्षक पुलिस टीएलओ द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी  रामस्वरूप कृषि परिवेक्षक ग्राम पंचायत सिहाली खुर्द, तहसील मुण्डावर जिला खैरथल तिजारा को परिवादी से 500 रूपये मांग सत्यापन दिनांक 06.04.2026 को लेने व शेष राशि 1000/- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

 एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response