56 भोग के पास चाकू से हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में 56 भोग मिष्ठान के पास युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के निर्देश पर की गई। पुलिस के अनुसार 29 मई 2026 को सुभाष नगर, खेमे का कुआं निवासी 19 वर्षीय शुभम ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

WhatsApp Image 2026-05-09 at 8.16.21 PM (2)-AJMH5PHFxq.jpeg

जोधपुर के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में 56 भोग मिष्ठान के पास युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के निर्देश पर की गई।

पुलिस के अनुसार 29 मई 2026 को सुभाष नगर, खेमे का कुआं निवासी 19 वर्षीय शुभम ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि 28 मई की रात करीब 10 बजे वह अपने दोस्तों अभिषेक, गजराज और हैप्पी के साथ 56 भोग के पास गली में बैठा था। इसी दौरान कुनाल अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और एक युवती को लेकर विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि बातचीत के दौरान कुनाल ने अचानक चाकू निकालकर अभिषेक पर हमला कर दिया। साथ आए अन्य युवकों ने भी उसका साथ दिया। अभिषेक पर लगातार चाकू से वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अभिषेक को तत्काल मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए। विष्णु मेघवाल (18), आयुष शर्मा (22), कुनाल शर्मा (19) और विरेन्द्र सोलंकी (19) को हिरासत में लेकर पूछताछ की  आरोपियों द्वारा घटना स्वीकार करने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि 30 मई को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से आयुष शर्मा और कुनाल शर्मा का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, जबकि विष्णु मेघवाल और विरेन्द्र सोलंकी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response