श्रीगंगानगर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

जयपुर, 25 मई 2026। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना पुलिस थाने में तैनात उप निरीक्षक रामेश्वरलाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई एसीबी चौकी बीकानेर की टीम ने एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की। एसीबी के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो को एक परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी।

WhatsApp Image 2026-05-25 at 5.04.03 PM-atczN54heh.jpeg

जयपुर, 25 मई 2026। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना पुलिस थाने में तैनात उप निरीक्षक रामेश्वरलाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई एसीबी चौकी बीकानेर की टीम ने एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की।

एसीबी के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो को एक परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में एफआर लगाने की एवज में आरोपी उप निरीक्षक रामेश्वरलाल ने 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। परिवादी ने रकम कम करने का आग्रह किया, जिसके बाद आरोपी 20 हजार रुपये लेने पर राजी हो गया।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। यह कार्रवाई एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस नारायण टोगस के सुपरवीजन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विनोद कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम ने आरोपी को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि भी बरामद कर ली गई।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में की जा रही है।

ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसीबी अब आरोपी की आय, संपत्ति और अन्य संभावित भ्रष्टाचार संबंधी मामलों की भी जांच करेगी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response