प्रतापगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने प्रतापगढ़ जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए धोलापानी थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार चारण को रिश्वत राशि के साथ डिटेन किया है। एसीबी टीम ने आरोपी पुलिस निरीक्षक के पास से 2 लाख 87 हजार 150 रुपये बरामद किए हैं।

WhatsApp Image 2026-05-14 at 4.24.57 PM-C6EAqGvgiA.jpeg

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने प्रतापगढ़ जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए धोलापानी थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार चारण को रिश्वत राशि के साथ डिटेन किया है। एसीबी टीम ने आरोपी पुलिस निरीक्षक के पास से 2 लाख 87 हजार 150 रुपये बरामद किए हैं।

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर डूंगरपुर इकाई ने बुधवार को यह कार्रवाई की। एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो को एक शिकायत मिली थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि परिवादी के भाई के खिलाफ धोलापानी थाने में दर्ज दुष्कर्म मामले में मदद करने, मारपीट नहीं करने और परिवादी के पिता को केस में नहीं फंसाने की एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी उदयपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में डूंगरपुर इकाई के पुलिस उप अधीक्षक रतनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई।

एसीबी टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी पुलिस निरीक्षक रिश्वत राशि लेकर निजी वाहन से यात्रा कर रहा है। इस पर टीम ने निम्बाहेड़ा हाईवे स्थित नरसिंहपुरा टोल नाके पर वाहन को रुकवाकर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से कुल 2,87,150 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार चारण इस राशि के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद उन्हें डिटेन कर लिया गया।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के सरकारी क्वार्टर की तलाशी भी ली जा रही है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में मामले की जांच जारी है। ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response