बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

जोधपुर। पुलिस थाना सरदारपुरा ने लगातार हो रही बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो बुलेट मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले कुछ समय से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आरोपी की पहचान राकेश विश्नोई के रूप में की। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ।

WhatsApp Image 2026-06-09 at 3.31.00 PM-6QLwBiwayE.jpg

जोधपुर। पुलिस थाना सरदारपुरा ने लगातार हो रही बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो बुलेट मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले कुछ समय से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

पुलिस आयुक्त जोधपुर शरत कविराज के निर्देश तथा पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेंद्र सिंह देवड़ा और सहायक पुलिस आयुक्त छवि शर्मा के सुपरविजन में थाना प्रभारी जयकिशन सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को सरदारपुरा और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

मामले में 31 मई 2026 को सरदारपुरा निवासी मोहित चांदोरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी बुलेट मोटरसाइकिल (आरजे-19 क्यूएस-9036) 28 मई को चौथी ए रोड स्थित एक अकादमी के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर चुरा ले गया। इस संबंध में थाना सरदारपुरा में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान राकेश विश्नोई के रूप में की। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो बुलेट मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शातिर प्रवृत्ति का है और पिछले कुछ समय से लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस अब उससे अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response