कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का जोधपुर दौरा

जोधपुर। राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री Kirori Lal Meena बुधवार को जोधपुर दौरे पर रहे। दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण और कार्रवाई कर अधिकारियों एवं कारोबारियों में हलचल मचा दी। मंत्री मीणा ने सबसे पहले शहर के 9 मिल क्षेत्र स्थित एक कोल्ड स्टोरेज पर पहुंचकर निरीक्षण किया। यहां कृषि विभाग की टीम ने भंडारण व्यवस्था, रिकॉर्ड और दस्तावेजों की गहन जांच की।

WhatsApp Image 2026-05-27 at 1.42.27 PM-6oYJ8NfdyA.jpeg

जोधपुर। राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री Kirori Lal Meena बुधवार को जोधपुर दौरे पर रहे। दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण और कार्रवाई कर अधिकारियों एवं कारोबारियों में हलचल मचा दी। मंत्री मीणा ने सबसे पहले शहर के 9 मिल क्षेत्र स्थित एक कोल्ड स्टोरेज पर पहुंचकर निरीक्षण किया। यहां कृषि विभाग की टीम ने भंडारण व्यवस्था, रिकॉर्ड और दस्तावेजों की गहन जांच की।

सूत्रों के अनुसार निरीक्षण के दौरान कोल्ड स्टोरेज में रखे कृषि उत्पादों, स्टॉक रजिस्टर और लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से जानकारी भी ली। मंत्री के अचानक निरीक्षण से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

इसके बाद कृषि मंत्री का काफिला बोरानाडा रीको औद्योगिक क्षेत्र पहुंचा, जहां एक अन्य प्रतिष्ठान पर भी कार्रवाई की गई। यहां भी विभागीय टीम ने दस्तावेजों और भंडारण से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की। अधिकारियों द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ किए जाने से संबंधित प्रतिष्ठानों में हड़कंप मचा रहा। हालांकि कार्रवाई के संबंध में अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का काफिला इसके बाद मथानिया गांव की ओर रवाना हो गया, जहां तीसरे स्थान पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि कृषि उत्पादों के भंडारण, गुणवत्ता और नियमों की पालना को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है।

मंत्री के साथ कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौजूद रही। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। लोगों का मानना है कि सरकार कृषि उत्पादों के भंडारण और कारोबार में अनियमितताओं पर सख्ती बरतने के संकेत दे रही है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response