प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन सम्पन्न
- Posted on 24 मई 2026
- (राजनीति)
- By Rajendra Harsh
- 22 Views
Bharatiya Janata Party की जोधपुर ग्रामीण दक्षिण इकाई के तत्वावधान में रविवार को प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध रैली निकालकर Rahul Gandhi का पुतला दहन किया और नाराजगी जताई। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जोधपुर ग्रामीण दक्षिण के जिलाध्यक्ष Tribhuvan Singh Bhati ने किया। रैली पावटा बी रोड से शुरू होकर जिला कलेक्ट्रेट, जोधपुर तक निकाली गई।
Write a Response