अवैध बजरी खनन व परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जोधपुर। शहर में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई शरत कविराज, पुलिस आयुक्त जोधपुर के निर्देश पर की गई। उनके साथ विनीत कुमार बंसल (पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम), रोशन मीणा (अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम) तथा आनंद सिंह राजपुरोहित (सहायक पुलिस आयुक्त, वृत बोरानाडा) के मार्गदर्शन में पुलिस थाना लूणी की टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी

WhatsApp Image 2026-03-13 at 9.06.36 PM-NBXbTWrGnK.jpeg

अवैध बजरी खनन व परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डम्पर और जेसीबी जब्त

जोधपुर। शहर में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई शरत कविराज, पुलिस आयुक्त जोधपुर के निर्देश पर की गई। उनके साथ विनीत कुमार बंसल (पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम), रोशन मीणा (अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम) तथा आनंद सिंह राजपुरोहित (सहायक पुलिस आयुक्त, वृत बोरानाडा) के मार्गदर्शन में पुलिस थाना लूणी की टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।

पुलिस थाना लूणी के थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता और जोधपुर पुलिस आयुक्तालय की ड्रोन टीम ने अवैध खनन और बजरी परिवहन की सूचना मिलने पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अवैध बजरी से भरे चार डम्पर को जब्त किया गया। इन डम्परों के नंबर आरजे 19 जीजे 0098, आरजे 47 जीए 8230, आरजे 19 जीजे 1629 तथा एक बिना नंबर का डम्पर (चेसिस नंबर MAT569002R3P34667) शामिल हैं। इन सभी को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत जब्त किया गया।

इसके अलावा अवैध बजरी से भरा एक और डम्पर (आरजे 19 जीके 5347) तथा तीन खाली डम्पर (आरजे 19 जीएफ 3603, आरजे 19 जीजी 5498 और आरजे 15 जीए 6276) को भी धारा 38 पुलिस एक्ट के तहत जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान एक बिना नंबर की जेसीबी मशीन (चेसिस नंबर RAJ3DXS4C0345493) भी जब्त की गई, जिसका उपयोग बजरी खनन में किया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि अवैध बजरी परिवहन के दौरान एस्कोर्ट के रूप में प्रयुक्त एक कैम्पर वाहन (आरजे 19 जीके 8508) को भी जब्त किया गया है। सभी वाहनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अवैध खननकर्ता लूणी नदी से जेसीबी मशीनों के माध्यम से बजरी निकालकर डम्परों में भरते थे और उसे जोधपुर शहर में ऊंचे दामों पर सप्लाई करते थे। पुलिस की सख्त कार्रवाई के कारण अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया।

जब्त वाहनों में भरी बजरी के संबंध में सूचना खनिज विभाग जोधपुर को भेजी जाएगी। विभाग की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ भविष्य में भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response