मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 05:51 AM

तीन दिवसीय यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर। यातायात पुलिस आयुक्तालय जोधपुर एवं 94.3 माय एफएम के संयुक्त तत्वावधान में श्रीराम एक्सीलेंसी चौराहा पर 24 से 26 सितंबर तक तीन दिवसीय यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और माय एफएम टीम ने वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों की पालना के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शाहीन सी तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात शालिनी राज सहित विभिन्न अधिकारियों ने माय एफएम के लाइव स्टूडियो के माध्यम से श्रोताओं को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। अधिकारियों ने लोगों से स्वयं सुरक्षित रहने के साथ अपने परिवार और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी यातायात नियमों की पूर्ण पालना करने की अपील की।

WhatsApp Image 2026-09-26 at 9.31.53 PM (1)-EZIRMejIjH.jpg

जोधपुर। यातायात पुलिस आयुक्तालय जोधपुर एवं 94.3 माय एफएम के संयुक्त तत्वावधान में श्रीराम एक्सीलेंसी चौराहा पर 24 से 26 सितंबर तक तीन दिवसीय यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और माय एफएम टीम ने वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों की पालना के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शाहीन सी तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात शालिनी राज सहित विभिन्न अधिकारियों ने माय एफएम के लाइव स्टूडियो के माध्यम से श्रोताओं को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। अधिकारियों ने लोगों से स्वयं सुरक्षित रहने के साथ अपने परिवार और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी यातायात नियमों की पूर्ण पालना करने की अपील की।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात के नेतृत्व में सुमित्रा सेवा संस्थान जोधपुर के सहयोग से दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए। वहीं, यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को प्रोत्साहित करने के लिए पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

जागरूकता अभियान के दौरान यातायात शिक्षा टीम और 94.3 माय एफ एम की टीम ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को भी अभियान से जोड़ा। विद्यार्थियों ने जेब्रा क्रॉसिंग पर यातायात नियमों से संबंधित तख्तियां और स्लोगन लिखे बैनर प्रदर्शित कर वाहन चालकों को नियमों की पालना का संदेश दिया। इस दौरान सड़क सुरक्षा, हेलमेट के उपयोग और यातायात अनुशासन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

यातायात शिक्षा मोबाइल वैन के माध्यम से भी शहर में यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता संदेशों का प्रचार-प्रसार किया गया। अभियान के दौरान लोगों को यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

यातायात पुलिस आयुक्तालय ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें और सड़क पर अनुशासन बनाए रखें। पुलिस ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए आमजन की सहभागिता जरूरी है।

 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response