बाइक रपटने से घायल युवक की जोधपुर में उपचार के दौरान निधन
- Posted on 19 नवम्बर 2025
- दुर्घटना
- By Rajendra Harsh
- 114 Views
फलसूण्ड क्षेत्र के जियासर (भिखोड़ाई) गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक का जोधपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया।
फलसूण्ड क्षेत्र के जियासर (भिखोड़ाई) गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक का जोधपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया।
घटना के बाद 108 एम्बुलेंस द्वारा युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) फलसूण्ड पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जोधपुर रेफ़र किया था।
मृतक युवक की पहचान गोरखा राम गोयल , निवासी बलाड़ गांव, के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही फलसूण्ड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिवार व गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
Write a Response