मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 07:00 AM

संजय सोनी की मौत के बाद MGH मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन

जोधपुर। शहर के माता का थान थाना क्षेत्र में कथित जानलेवा हमले में घायल संजय सोनी की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों और समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। सोमवार को गांधी अस्पताल (MGH) की मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई गई। परिजनों के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे जोधपुर के 80 फुट रोड स्थित पुरानी प्याऊ के पास संजय सोनी पर हमला किया गया था। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों, लोहे के पाइप और हॉकी स्टिक से मारपीट की, जिससे संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

WhatsApp Image 2026-10-18 at 4.31.39 PM-gec3qK7qdf.jpeg
  1. जोधपुर। शहर के माता का थान थाना क्षेत्र में कथित जानलेवा हमले में घायल संजय सोनी की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों और समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। सोमवार को गांधी अस्पताल (MGH) की मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई गई।

    15 अक्टूबर की रात हुआ था हमला

    परिजनों के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे जोधपुर के 80 फुट रोड स्थित पुरानी प्याऊ के पास संजय सोनी पर हमला किया गया था। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों, लोहे के पाइप और हॉकी स्टिक से मारपीट की, जिससे संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि वारदात के दौरान 45 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन छीन लिए गए। इस संबंध में 16 अक्टूबर को माता का थान थाने में एफआईआर संख्या 0243 दर्ज करवाई गई थी।

    पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

    मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। परिजनों ने नामजद आरोपी हेमंत दाधीच और मोहित दाधीच सहित अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जांच के आधार पर एफआईआर में हत्या से संबंधित धाराएं जोड़ने की मांग भी उठाई है।

    मोर्चरी के बाहर जारी रहा विरोध

    संजय सोनी की मौत के बाद मोर्चरी के बाहर जुटे परिजन और समाज के लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मामले में जल्द कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

    फिलहाल परिजनों की प्रमुख मांग आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की है। घटना को लेकर पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

     
     
     
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response