उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल में संरक्षा संवाद

जोधपुर, 10 जनवरी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल पर रेल संरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जोधपुर रेलवे स्टेशन परिसर में संरक्षा संवाद सेमिनार का आयोजन किया गया। 

WhatsApp Image 2026-01-10 at 2.58.22 PM (1) (1)-P6zxIfIAt9.jpg

जोधपुर, 10 जनवरी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल पर रेल संरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जोधपुर रेलवे स्टेशन परिसर में संरक्षा संवाद सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक अशोक महेश्वरी दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे, जहां उनका स्वागत मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी द्वारा किया गया।
सेमिनार में सेफ्टी से जुड़े लगभग 500 रेल कर्मचारी एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से लोको पायलट, ट्रैक मेंटेनर, ट्रेन मैनेजर, सिग्नल एवं दूरसंचार (एसएंडटी), लोको, परिचालन, इंजीनियरिंग, वाणिज्य, यांत्रिक, विद्युत, सुरक्षा एवं संरक्षा विभाग के कर्मचारी शामिल थे।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि रेलवे का प्रत्येक विभाग संरक्षा श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए सेफ्टी के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी चूक भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। भारतीय रेल में प्रत्येक कार्य के लिए नियम बनाए गए हैं, जिनका सतर्कता एवं ईमानदारी से पालन करना आवश्यक है।
उन्होंने कर्मचारियों से मानसिक व शारीरिक रूप से सजग रहते हुए आलस्य से दूर रहने, कार्य को टालने की प्रवृत्ति से बचने तथा अपनी प्रथम प्राथमिकता सदैव रेल संरक्षा को देने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने बताया कि अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण, सेमिनार एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से सेफ्टी जागरूकता को निरंतर मजबूत किया जाएगा।

अपर महाप्रबंधक अशोक महेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि संरक्षा से संबंधित कार्यों के लिए बेहतर एवं आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कर्मचारियों से सत्यनिष्ठा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आग्रह किया, जिससे सुरक्षित एवं सुचारू रेल संचालन सुनिश्चित किया जा सके। 
इस दौरान विभिन्न विभागों के रेल कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में सेफ्टी से संबंधित आने वाली समस्याओं तथा अधिक सुरक्षित रेल संरक्षा को लेकर संवाद किया, जिस पर अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान किया गया एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सेफ्टी सेमिनार में उप मुख्य संरक्षा अधिकारी उपरे मानवेंद्र सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रामनिवास जाट, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) मनोहर सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (विद्युत) नीतिश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (यांत्रिक पॉवर) जोगेंद्र मीणा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अमित स्वामी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (टीआरडी) महेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.आर. बुनकर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर दूरसंचार अनुपम कुमार, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक विक्रम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response