मांडर में सवारी टेंपो पलटा, पाँच लोग घायल,तीन रिम्स रेफर
- Posted on 20 नवम्बर 2025
- दुर्घटना
- By Rajendra Harsh
- 112 Views
मांडर। मांडर–टांगरबसली रोड स्थित एचपी गैस गोदाम के पास बुधवार को एक बाइक को बचाने के दौरान सवारी टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।
मांडर में सवारी टेंपो पलटा, पाँच लोग घायल,तीन रिम्स रेफर
मांडर। मांडर–टांगरबसली रोड स्थित एचपी गैस गोदाम के पास बुधवार को एक बाइक को बचाने के दौरान सवारी टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार पाँच लोग घायल हो गए। घायलों में बेड़ो के टेरो चटकपुर निवासी लीलावती देवी (65), बिहारी सिंह (56), बेड़ो महूगांव की पूनम देवी (35), मांडर महुआजाड़ी की बेबी देवी (30) और उनकी डेढ़ वर्षीय बच्ची कोमल कुमारी शामिल हैं।
हादसे के बाद सभी घायलों को मांडर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां पूनम देवी, बिहारी सिंह और बेबी देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार मांडर रेफरल अस्पताल में जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर अचानक सामने आई बाइक को बचाने के प्रयास में वाहन पलट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Write a Response