बालोतरा में बड़ा हादसा टला:
- Posted on 29 नवम्बर 2025
- दुर्घटना
- By Rajendra Harsh
- 100 Views
बालोतरा में बड़ा हादसा टला: खाली ट्रेलर मकान में घुसा, ग्रामीणों ने 4 घंटे जाम किया रास्ता, अवैध बजरी खनन पर सख्ती की मांग
बालोतरा में बड़ा हादसा टला: खाली ट्रेलर मकान में घुसा, ग्रामीणों ने 4 घंटे जाम किया रास्ता, अवैध बजरी खनन पर सख्ती की मांग
समदड़ी थाना क्षेत्र के समुजा गांव में आज एक खाली ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया इस हादसे में बड़ा नुकसान होने से बाल-बाल बच गया, लेकिन स्थानीय निवासियों में आक्रोश फैल गया ग्रामीणों का आरोप है कि यह हादसा अवैध बजरी खनन और परिवहन के कारण हुआ, जो इलाके में रोजाना की समस्या बन चुका है
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर तेज गति से गांव की संकरी गलियों से गुजर रहा था, जब यह एक मकान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। सौभाग्य से मकान में उस समय कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक मुख्य सड़क जाम कर दी और प्रदर्शन किया
वे लंबे समय से अवैध खनन पर रोक लगाने और समुजा पुलिस की चौकी स्थापित करने की मांग कर रहे हैं
समुजा गांव जोधपुर, बालोतरा (बाड़मेर), पाली और जालौर चार जिलों की सीमा पर स्थित है, जो इसे अवैध बजरी परिवहन का हॉटस्पॉट बनाता है
ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना 500 से अधिक वैध और अवैध डंपर व ट्रेलर यहां से गुजरते हैं, जिससे न केवल सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, बल्कि सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान भी हो रहा है डीजीपी, आईजी और एसपी महोदय तत्काल कार्रवाई करें और अस्थाई चौकी स्थापित करे,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और ट्रेलर चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है
अवैध खनन के खिलाफ सख्ती बरतने की मांग अब जोर पकड़ रही है, क्योंकि ऐसे हादसे इलाके में आम हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन से उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा
Write a Response