7 अक्टूबर को जोधपुर में होगा जिला स्तरीय सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन
- Posted on 6 अक्टूबर 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 37 Views
जोधपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ के तहत जिला स्तरीय ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का आयोजन बुधवार, 7 अक्टूबर को 12वीं रोड स्थित रामलीला मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। अभियान का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक सरोकार और सुशासन की भावना को मजबूत करने के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास गतिविधियों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। इसके माध्यम से ‘विकसित भारत-विकसित राजस्थान’ के संकल्प में आमजन की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में किसानों, महिलाओं, युवाओं सहित विभिन्न वर्गों की सहभागिता रहेगी।
जोधपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ के तहत जिला स्तरीय ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का आयोजन बुधवार, 7 अक्टूबर को 12वीं रोड स्थित रामलीला मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
अभियान का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक सरोकार और सुशासन की भावना को मजबूत करने के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास गतिविधियों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। इसके माध्यम से ‘विकसित भारत-विकसित राजस्थान’ के संकल्प में आमजन की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में किसानों, महिलाओं, युवाओं सहित विभिन्न वर्गों की सहभागिता रहेगी।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी
जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी। पर्यटन विभाग और राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से प्रधानमंत्री के संबोधन के लाइव वेबकास्ट के लिए एलईडी वॉल सहित आवश्यक तकनीकी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विभागों को सौंपे गए दायित्व
जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशन में कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जोधपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, पुलिस आयुक्तालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के साथ यातायात प्रबंधन, पेयजल, अल्पाहार, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।
प्रशासन की ओर से कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार अभियान के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान रहेगा।
Write a Response