मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 07:13 AM

5 हजार रुपए का इनामी नकबजन गिरफ्तार

जोधपुर। वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोधपुर ग्रामीण जिला विशेष टीम (DST) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपए के इनामी नकबजन को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से चोरी के एक मामले में फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सफी खां निवासी खेतसिंह नगर, थाना शेरगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ शेरगढ़ थाना क्षेत्र के सोईन्तरा गांव स्थित आशापुरा माताजी मंदिर में चोरी का मामला दर्ज है। इस प्रकरण में वांछित होने के कारण पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

WhatsApp Image 2026-09-17 at 10.31.42 PM-W4rujtRpa9.jpeg

जोधपुर। वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोधपुर ग्रामीण जिला विशेष टीम (DST) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपए के इनामी नकबजन को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से चोरी के एक मामले में फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सफी खां निवासी खेतसिंह नगर, थाना शेरगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ शेरगढ़ थाना क्षेत्र के सोईन्तरा गांव स्थित आशापुरा माताजी मंदिर में चोरी का मामला दर्ज है। इस प्रकरण में वांछित होने के कारण पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

जोधपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा वांछित एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान डीएसटी को सूचना मिली कि इनामी आरोपी सफी खां बालेसर क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संभावित ठिकाने पर दबिश दी।

पुलिस टीम को देखते ही आरोपी वहां से भागने लगा और रेतीले धोरों की ओर दौड़ गया। इसके बाद डीएसटी के जवानों ने उसका पीछा शुरू किया। करीब तीन किलोमीटर तक पैदल पीछा करने के बाद पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर आरोपी को दस्तयाब कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और मंदिर में हुई चोरी सहित अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान के तहत जिले में फरार चल रहे वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response