मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 05:55 AM

उत्कृष्ट सजावट करने वाले व्यापार संघ होंगे सम्मानित

जोधपुर, 24 अक्टूबर। दीपावली के पावन पर्व पर जोधपुर के प्रमुख बाजार आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएंगे। शहर की दीपावली को भव्य और यादगार बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में महापौर प्रसन्न चंद मेहता और आयुक्त राहुल जैन ने नगर निगम सभागार में व्यापारियों एवं विभिन्न व्यापार संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बाजारों की सजावट को लेकर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि अपने बाजार को सबसे सुंदर और आकर्षक तरीके से सजाने वाले व्यापार संघों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बाजारों की सजावट में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यापारियों को भी प्रोत्साहन राशि अथवा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की पहल की जा रही है। नगर निगम आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि दीपावली के कुछ दिनों बाद सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित कर उत्कृष्ट सजावट करने वाले व्यापार संघों को सम्मानित किया

WhatsApp Image 2026-10-24 at 4.27.55 PM-SSEKA2WkGH.jpeg

जोधपुर, 24 अक्टूबर। दीपावली के पावन पर्व पर जोधपुर के प्रमुख बाजार आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएंगे। शहर की दीपावली को भव्य और यादगार बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में महापौर प्रसन्न चंद मेहता और आयुक्त राहुल जैन ने नगर निगम सभागार में व्यापारियों एवं विभिन्न व्यापार संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बाजारों की सजावट को लेकर चर्चा की।

महापौर प्रसन्न चंद मेहता ने बताया कि इस संबंध में नगर निगम की ओर से दो अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। पहली बैठक में टेंट व्यवसायियों और लाइट डेकोरेशन से जुड़े व्यवसायियों को आमंत्रित किया गया, जबकि दूसरी बैठक में शहर के विभिन्न व्यापार संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठकों में दीपावली पर बाजारों को आकर्षक ढंग से सजाने, रोशनी की विशेष व्यवस्था करने और सामूहिक सहभागिता से त्योहार को भव्य बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

महापौर ने कहा कि दीपावली देश का प्रमुख त्योहार है। इस अवसर पर जोधपुर के सभी प्रमुख बाजारों में आकर्षक सजावट और रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे शहर की सुंदरता में चार चांद लगें। बाजारों की भव्य सजावट देखने के लिए शहरवासियों के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोग जोधपुर पहुंचें और त्योहार की खुशियों में शामिल हों। इसी उद्देश्य से व्यापारियों को मिलकर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अपने बाजार को सबसे सुंदर और आकर्षक तरीके से सजाने वाले व्यापार संघों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बाजारों की सजावट में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यापारियों को भी प्रोत्साहन राशि अथवा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की पहल की जा रही है।

नगर निगम आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि दीपावली के कुछ दिनों बाद सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित कर उत्कृष्ट सजावट करने वाले व्यापार संघों को सम्मानित किया जाएगा। निगम का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से जोधपुर की दीपावली को यादगार बनाना और शहर की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करना है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response