मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 06:36 AM

जोधपुर में कारों के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। सरदारपुरा थाना पुलिस ने रात में घरों और सार्वजनिक स्थानों पर खड़ी कारों के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पैसेंजर टैक्सी भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। रिपोर्ट के आधार पर सरदारपुरा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी सहायता और मानवीय सूचना तंत्र के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। कार्रवाई के दौरान जितेंद्र (37), निवासी गुलाब बाग सरदारपुरा, मोनू (26), निवासी बरकत खां कॉलोनी प्रतापनगर सदर और मोहम्मद आमिर (23), निवासी प्रतापनगर को गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp Image 2026-10-04 at 5.05.46 PM-YnZqPf4MPF.jpeg

जोधपुर। सरदारपुरा थाना पुलिस ने रात में घरों और सार्वजनिक स्थानों पर खड़ी कारों के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पैसेंजर टैक्सी भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

पुलिस के अनुसार जोधपुर आयुक्तालय में कारों के शीशे तोड़कर चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार तथा सहायक पुलिस आयुक्त भजनलाल जांगिड के निर्देशन में थाना प्रभारी किशनलाल विश्नोई के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया था।

मामला 1 अक्टूबर 2026 का है। सरदारपुरा निवासी 61 वर्षीय रामस्वरूप प्रजापत ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उन्होंने अपनी मारुति ब्रेजा कार नेहरू पार्क में घनश्याम जी मंगल के घर के पास खड़ी की थी। कार में डैशबोर्ड के अंदर 2.50 लाख रुपये रखे हुए थे। वह कार लॉक कर कार्यक्रम में चले गए। रात करीब 10:30 बजे लौटने पर कार की आगे की सीट की तरफ का शीशा टूटा मिला। जांच करने पर कार में रखे 2.50 लाख रुपये और अन्य सामान गायब मिले।

रिपोर्ट के आधार पर सरदारपुरा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी सहायता और मानवीय सूचना तंत्र के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। कार्रवाई के दौरान जितेंद्र (37), निवासी गुलाब बाग सरदारपुरा, मोनू (26), निवासी बरकत खां कॉलोनी प्रतापनगर सदर और मोहम्मद आमिर (23), निवासी प्रतापनगर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पैसेंजर टैक्सी जब्त की है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों और चोरी किए गए सामान के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response