मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 06:38 AM

जेडीए की अतिक्रमण निरोधक कार्रवाई, अवैध रंगाई-छपाई एवं धुलाई फैक्ट्री ध्वस्त

जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर से अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम केरू में संचालित अवैध कपड़ा रंगाई, छपाई एवं धुलाई फैक्ट्री में निर्मित अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई जेडीए आयुक्त राहुल जैन के निर्देश पर की गई। जेडीए अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को जोन-5 के ग्राम केरू स्थित खसरा संख्या 288 का निरीक्षण किया गया। उपायुक्त जोन-5 पुष्पा कंवर सिसोदिया के निर्देश पर प्रवर्तन निरीक्षक योगेश गहलोत, भू-अभिलेख निरीक्षक शिवराज बेनिवाल सहित जेडीए का अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। कार्रवाई में राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि, राजस्व पटवारी तथा राजीव गांधी नगर थाना पुलिस भी शामिल रही।

WhatsApp Image 2026-10-02 at 7.47.32 PM (1) (1)-4gJ8pgr7Se.jpg

जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर से अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम केरू में संचालित अवैध कपड़ा रंगाई, छपाई एवं धुलाई फैक्ट्री में निर्मित अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई जेडीए आयुक्त राहुल जैन के निर्देश पर की गई।

जेडीए अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को जोन-5 के ग्राम केरू स्थित खसरा संख्या 288 का निरीक्षण किया गया। उपायुक्त जोन-5 पुष्पा कंवर सिसोदिया के निर्देश पर प्रवर्तन निरीक्षक योगेश गहलोत, भू-अभिलेख निरीक्षक शिवराज बेनिवाल सहित जेडीए का अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। कार्रवाई में राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि, राजस्व पटवारी तथा राजीव गांधी नगर थाना पुलिस भी शामिल रही।

निरीक्षण के दौरान संबंधित भूमि पर कपड़ा रंगाई, छपाई एवं धुलाई की फैक्ट्री संचालित मिली। फैक्ट्री परिसर में बिना सक्षम स्वीकृति के विभिन्न प्रकार की संरचनाएं, शेड और पानी के टैंक आदि बनाए गए थे। अधिकारियों ने फैक्ट्री संचालन एवं निर्माण से संबंधित आवश्यक स्वीकृति और दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा, लेकिन मौके पर संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

इसके बाद जेडीए की ओर से अवैध निर्माण और परिसर में किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू की गई। अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने मौके पर निर्मित शेड, पानी के टैंक और अन्य अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर हटाया। कार्रवाई के दौरान विद्युत कनेक्शन सहित अवैध रूप से किए गए निर्माण को भी हटाया गया।

जेडीए के मुताबिक लगभग 14 बीघा भूमि में से जिस हिस्से में अवैध रूप से विकास एवं निर्माण किया गया था, वहां कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि बिना सक्षम अनुमति के संचालित गतिविधियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

प्राधिकरण की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। जेडीए ने अवैध निर्माण एवं बिना अनुमति संचालित गतिविधियों के संबंध में संबंधित लोगों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

 
 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response