बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 11:48 AM

जैवरात चोरी करने वाली मध्यप्रदेश के राजगढ की अन्तर्राज्यीय कडिया सांसी गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तार

जैवरात चोरी करने वाली मध्यप्रदेश के राजगढ की अन्तर्राज्यीय कडिया सांसी गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तारजीआरपी थाना जोधपुर द्वारा जैवरात चोरी की वारदात का किया गया पर्दाफाशदेश के विभिन्न राज्यो के पुलिस थानो में मैरिज गार्डन से जैवरात चोरी, बैक से पैसे निकालने वाले ग्राहको की नगदी चोरी एवं मादक पदार्थ की तस्करी के प्रकरण उक्त महिला अभियुक्ता के विरूद्ध दर्ज है

WhatsApp Image 2025-12-07 at 7.07.45 PM-j1UrymwfRH.jpeg

[7:07 pm, 7/12/2025] Rajendra: जैवरात चोरी करने वाली मध्यप्रदेश के राजगढ की अन्तर्राज्यीय कडिया सांसी गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तार

जीआरपी थाना जोधपुर द्वारा जैवरात चोरी की वारदात का किया गया पर्दाफाश

देश के विभिन्न राज्यो के पुलिस थानो में मैरिज गार्डन से जैवरात चोरी, बैक से पैसे निकालने वाले ग्राहको की नगदी चोरी एवं मादक पदार्थ की तस्करी के प्रकरण उक्त महिला अभियुक्ता के विरूद्ध दर्ज हैदिनांक 26.09.2025 को परिवादिया श्रीमती लक्ष्मी निवासी बीकानेर ने एक रिपोर्ट दी कि मै बीकानेर से ट्रेन नंबर 14707 रणकपुर एक्सप्रेस से बीकानेर से पाली के लिए यात्रा कर रही थी। इस दौरान मेरे हैण्ड बैग से किसी अज्ञात ने मेरे जैवरात सोने का नेकलेस, रखडी सेट, अगुंठी एवं चांदी की पायल की एक जोडी आदि चोरी कर लिया। जिस पर प्रकरण संख्या 122/2025 धारा 305 (बी) बी.एन.एस में दर्ज किया जाकर अनुसंधान प…
उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पूर्णतया अज्ञात होने से मुल्जिम की पहचान करना बहुत मुश्किल कार्य था। मुल्जिमो की तलाश हेतु ट्रेनो में विशेष गस्त एवं निगरानी रखी गई। इस प्रकार की घटना कारित करने वाले अपराधियो का डाटा चैक किया गया। तकनीकी पहलूओ का सुक्ष्मता से विश्लेषण किया जाकर इस घटना को कारित करने वाली अभियुक्ता की पहचान की जाकर अभियुक्ता राखी निवासी कडिया सांसी पुलिस थाना बोड़ा जिला राजगढ मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता से पूछताछ करने पर उक्त चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया व अभियुक्ता से प्रकरण में चोरी गये सोने चांदी के जैवरात बरामद किये गये। मुल्जिमा को माननीय न्यायालय में पेश किया जाकर जाकर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर अन्य प्रकरणो में पूछताछ की जा रही हैं गिरफ्तार महिला अभियुक्ता गाँव कडिया सांसी, तहसील पचोर पुलिस थानाबोड़ा जिला राजगढ मध्यप्रदेश की रहने वाली है। कड़िया गैंग मुख्य रूप से मैरिज गार्डन से जैवरात चोरी, बैंको में काउण्टर से पैसो निकालने वाले ग्राहको के बैग में से कट लगाकर नगदी चोरी एवं भीडभाड वाले स्थान मेलो, बस स्टेण्ड एवं रेल्वे स्टेशनो पर भीड का फायदा उठाकर महिलाओ के बैग में से जैवरात एवं नगदी चोरी करते है। कड़िया गैंग के सदस्य 2 या दो से अधिक सदस्यो के ग्रुप में रहते है तथा इनके साथ छोटे बच्चे भी होते है। गैंग की महिला सदस्यो द्वारा मैरिज गार्डन में शादी समारोह के दिन समारोह में मौजूद रहकर जैवरात के गहनो वाले बैग / पर्स की रैकी की जाती है तथा मौका मिलते ही जैवरात का बैग चोरी करके फरार हो जाते है। बैंको के केस काउण्टर/एटीएम पर पैसे निकालने के दौरान ग्राहको को निशाना बनाकर उनके बैग में से नगदी चोरी की जाती है तथा भीडभाड़ वाले स्थानो जैसे मेलो, बस स्टैण्ड एवं रेल्वे स्टेशनो पर टिकट काउण्टर या बस/रेल में चढते समय गेट पर भीड़ में चोरी छुपे यात्रियो के पर्स / बैग में से नगदी, जैवरात चोरी कर फरार हो जाते है। इन अपराधियो द्वारा देशभर के विभिन्न राज्यो में नगदी / जैवरात चोरी की वारदात को अंजाम दियाअभियुक्ता राखी सिसोदिया पत्नी जुगनू उर्फ जंगवली सिसोदिया जाति सांसी सिसोदिया उम्र 45 साल निवासी कड़िया सांसी पोस्ट पिपल्या रसोड़ा पुलिस थाना बोड़ा जिला राजगढ (मध्यप्रदेश) की निवासी है जिसके विरूद्ध पूर्व मे राजगढ चुरू, इन्दौर, चन्द्रपुर महाराष्ट्र, मथुरा, आगरा पर चोरी के प्रकरण दर्ज है तथा जबलपुर मध्यप्रदेश मे एन.डी.पी.एस. मे प्रकरण दर्ज है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response