जोधपुर। चाँदपोल बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11:30 बजे श्री रिक्तेश्वर भैरुनाथ मंदिर, किलारोड़ से निकाली गई कलशयात्रा के साथ हुई। कलशयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति, युवा शक्ति और विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए
जोधपुर। चाँदपोल बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11:30 बजे श्री रिक्तेश्वर भैरुनाथ मंदिर, किलारोड़ से निकाली गई कलशयात्रा के साथ हुई। कलशयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति, युवा शक्ति और विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा में सबसे आगे श्री एकलव्य व्यायाम शाला के सदस्य आकर्षक प्रदर्शन करते हुए चले, वहीं डीजे की धुनों पर युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। मातृशक्ति सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से शामिल हुई। यात्रा में राम परिवार, भारत माता, भगवान श्रीकृष्ण, अहिल्याबाई होल्कर, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और महाराणा प्रताप की झांकियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
कलशयात्रा के बाद मुख्य कार्यक्रम गौर के मैदान में दोपहर 1:30 बजे प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में मंच पर संत श्री रामनाथ जी, साध्वी श्री प्रमिला जी, पुराना शहर नगर संघ चालक श्री देवीलाल जी तथा मुख्य वक्ता महानगर विद्यार्थी प्रचारक श्री ओमप्रकाश जी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने समाज में एकता, संस्कृति और संगठन की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता ओमप्रकाश जी ने कहा कि वर्तमान समय में समाज की विभिन्न चुनौतियों का समाधान संगठन और आपसी सहयोग से ही संभव है।
कार्यक्रम के दौरान भारत माता की आरती और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ बहनों द्वारा किया गया, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का संचार हुआ। सम्मेलन में चाँदपोल बस्ती के सभी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। आयोजन का संचालन दिलीप आसेरी ने प्रभावी रूप से किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज को जोड़ने वाला सकारात्मक प्रयास बताया।
Write a Response