बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 10:57 AM

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का जोधपुर दौरा

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का जोधपुर दौरा, एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया अपने एक दिवसीय दौरे पर  जोधपुर पहुंचे, बताया जा रहा है पुनिया विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। एयरपोर्ट पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफा पहनाकर और मालाएं और पुष्प गुच्छ देकर  जोरदार स्वागत किया।

बीजेपी जिला अध्यक्ष देहात त्रिभुवन सिंह भाटी ने बताया कि पूनिया एयरपोर्ट से सीधे  सर्किट हाउस पहुंचे बाद में भाजपा कार्यकर्ता दिनेश चौधरी के निवास पर पहुंचेगे, जहां पुनिया उनके परिवार में मातृ शोक पर संवेदना व्यक्त करेंगे।  और फिर अशोक बाहेती के यहां आयोजित पारिवारिक शोक सभा में सम्मिलित होंगे 

पूनिया ने जयंत सांखला की पुत्री के विवाह समारोह में भी भाग लेंगे। इसके बाद वे संदीप काबरा की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होंगे। शाम को वे सांचौर के लिए प्रस्थान कर गए।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें रंजीत कड़वासरा, पुखराज गोड, अयूब पठान, धनाराम थोरी, प्रताप सिंह भेड़, युवा जिला देहात उपाध्यक्ष पृथ्वी खोखर पूर्व जोधपुर  जिला अध्यक्ष देहात जगराम बिश्नोई सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response