मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 07:00 AM

मदन राठौड़ के कथित पाकिस्तान समर्थक बयान पर कांग्रेस का प्रदर्शन

जोधपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के कथित पाकिस्तान समर्थक बयान को लेकर जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई सड़क चौराहे पर मदन राठौड़ का पुतला दहन कर उनके बयान पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पूर्व जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने कहा कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत और अमेरिका के बीच किसी मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर मदन राठौड़ ने कथित तौर पर पाकिस्तान का समर्थन करने की बात कही। कांग्रेस ने इस बयान को देश की भावनाओं के विपरीत बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई।

WhatsApp Image 2026-10-17 at 6.53.06 PM (1)-QVRw8wOd3t.jpg

जोधपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के कथित पाकिस्तान समर्थक बयान को लेकर जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई सड़क चौराहे पर मदन राठौड़ का पुतला दहन कर उनके बयान पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पूर्व जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

बयान को लेकर कांग्रेस ने जताया विरोध

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. संजय गौड़ ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के एक कथित बयान को लेकर यह प्रदर्शन किया गया है, जिसमें उनके अनुसार मदन राठौड़ ने जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान का समर्थन करने की बात कही थी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने कहा कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत और अमेरिका के बीच किसी मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर मदन राठौड़ ने कथित तौर पर पाकिस्तान का समर्थन करने की बात कही। कांग्रेस ने इस बयान को देश की भावनाओं के विपरीत बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई।

कार्रवाई की मांग उठाई

ओमकार वर्मा ने कहा कि पुलवामा, मुंबई आतंकी हमले और संसद पर हमले जैसी घटनाओं को लेकर पाकिस्तान की भूमिका पर गंभीर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कथित बयान आपत्तिजनक है। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। कांग्रेस नेताओं ने इस बयान को देश की जनता की भावनाओं को आहत करने वाला बताया।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

प्रदर्शन में पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, रमेश बोराणा, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, गणपत सिंह चौहान, पूर्व महापौर कुंती देवड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष सलीम खान, अनिल जोशी, जगदीश सांखला, लियाकत अली रंगरेज, मयंक देवड़ा, राजेश रामदेव, तीर्थराज कल्ला, हेमंत शर्मा, धनपत गुजर, गोपाल राज कल्ला, मनोज व्यास, सुरेश शर्मा, इमरान खान, नरेंद्र शर्मा, मनोज गहलोत, शबनम अब्बासी, फिरोज फैम, राजा बाबू कल्ला, चंद्र प्रकाश असेरी, महेंद्र माथुर, महेंद्र मेवाड़ा, फरजाना चौहान, इश्तियाक अली और राजू वसीम अख्तर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस ने मांग की कि कथित बयान के संबंध में स्थिति स्पष्ट की जाए और मामले में उचित कार्रवाई हो।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response