मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 07:11 AM

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी कर विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच वैमनस्य पैदा करने के आरोप में नागौरी गेट थाना पुलिस ने 20 वर्षीय युवक मो. अमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल हैंडसेट भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया से आपत्तिजनक कंटेंट हटवाने के साथ संबंधित इंस्टाग्राम आईडी को भी डिलीट करवाने की कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. अमान पुत्र दिलावर हुसैन, जाति शाह मुसलमान, उम्र 20 वर्ष, निवासी शाहों की मस्जिद, नैनी जी के मंदिर के पास, उदयमंदिर, पुलिस थाना नागौरी गेट, जोधपुर पूर्व के रूप में हुई है।

WhatsApp Image 2026-10-03 at 6.13.02 PM-cRwfynWuS6.jpeg

जोधपुर। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी कर विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच वैमनस्य पैदा करने के आरोप में नागौरी गेट थाना पुलिस ने 20 वर्षीय युवक मो. अमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल हैंडसेट भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया से आपत्तिजनक कंटेंट हटवाने के साथ संबंधित इंस्टाग्राम आईडी को भी डिलीट करवाने की कार्रवाई की गई।

पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व मनीष चौधरी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व तथा सहायक पुलिस आयुक्त केंद्रीय संदीप चौधरी के निर्देशन में आगामी त्योहारों एवं पंचायती राज चुनावों को देखते हुए सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान 2 अक्टूबर को नागौरी गेट थाना पुलिस को सूचना मिली कि Instagram पर amaanx_00 नाम की आईडी से हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में अभद्र एवं भड़काऊ टिप्पणी की जा रही है।

थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने उक्त आईडी को चेक करने का प्रयास किया तो अकाउंट पर 'पेज नॉट अवेलेबल' प्रदर्शित हुआ। पुलिस को आशंका हुई कि संबंधित अकाउंट को डिलीट कर दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने आईडी धारक मो. अमान की पहचान कर उसे मोबाइल हैंडसेट सहित दस्तयाब किया।

पुलिस के अनुसार मोबाइल की जांच में Instagram एप इंस्टॉल मिला। पूछताछ एवं तकनीकी जांच के दौरान सामने आया कि मो. अमान ने amaanx_00 नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी और इस आईडी से एक रील पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ कथित रूप से अभद्र एवं भड़काऊ टिप्पणियां की थीं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. अमान पुत्र दिलावर हुसैन, जाति शाह मुसलमान, उम्र 20 वर्ष, निवासी शाहों की मस्जिद, नैनी जी के मंदिर के पास, उदयमंदिर, पुलिस थाना नागौरी गेट, जोधपुर पूर्व के रूप में हुई है।

कार्रवाई में थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, कांस्टेबल महेंद्र, कांस्टेबल किशनाराम और हेड कांस्टेबल महेंद्र खोजा शामिल रहे।

 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response