संचार साथी पोर्टल से 151 गुम मोबाइल बरामद, परिवादियों को लौटाए
- Posted on 29 सितम्बर 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 25 Views
जोधपुर। जोधपुर पूर्व पुलिस ने साइबर सेल एवं जिले के विभिन्न पुलिस थानों की टीमों के सहयोग से संचार साथी (CEIR) पोर्टल की मदद से खोए एवं गुम हुए 151 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस लौटाए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई गई है। इसके साथ ही जोधपुर पूर्व पुलिस अब तक CEIR पोर्टल की सहायता से कुल 1074 खोए हुए मोबाइल बरामद कर परिवादियों को लौटा चुकी है। पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व मनीष चौधरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व नरेन्द्र सिंह के निकटतम सुपरविजन में साइबर सेल एवं जिले के पुलिस थानों की टीमों ने खोए और गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करने के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान तकनीकी माध्यमों और CEIR पोर्टल की सहायता से विभिन्न मामलों में 151 मोबाइल फोन की तलाश कर उन्हें बरामद किया गया। बरामद मोबाइल संबंधित परिवादियों को वापस सौंपे गए।
Write a Response