ऑपरेशन के दौरान महिला की मृत्यु,

जोधपुर। शहर के पाल रोड स्थित श्रीराम हॉस्पिटल में एक महिला की ऑपरेशन के दौरान हुई मृत्यु के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। देवलीया निवासी कंचन कंवर को पेट दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां प्रारंभिक दो दिनों तक उनका सामान्य उपचार किया गया। परिजनों के अनुसार, बाद में डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी, लेकिन सर्जरी के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई।

 

WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.25.06 PM (1) (1)-amvf6IgiIF.jpg

जोधपुर: श्रीराम हॉस्पिटल प्रकरण—ऑपरेशन के दौरान महिला की मृत्यु, वार्ता विफल; आंदोलन अनिश्चितकालीन जारी

जोधपुर। शहर के पाल रोड स्थित श्रीराम हॉस्पिटल में एक महिला की ऑपरेशन के दौरान हुई मृत्यु के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। देवलीया निवासी कंचन कंवर को पेट दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां प्रारंभिक दो दिनों तक उनका सामान्य उपचार किया गया। परिजनों के अनुसार, बाद में डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी, लेकिन सर्जरी के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद मृतका के परिजनों और समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने इसे चिकित्सा लापरवाही का मामला बताते हुए अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। विरोध स्वरूप मारवाड़ राजपूत सभा और राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के नेतृत्व में अस्पताल के बाहर धरना शुरू किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग रखी। हालांकि, पुलिस प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन के साथ कई दौर की वार्ता के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बातों पर अड़े रहे, जिसके चलते वार्ता विफल हो गई।

वार्ता विफल होने के बाद आंदोलनकारियों ने धरने को अनिश्चितकालीन जारी रखने का ऐलान किया है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दें। कल सुबह 10 बजे श्रीराम हॉस्पिटल, पाल रोड के बाहर एक बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया गया है।

धरने का नेतृत्व मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा, अर्जुन सिंह रुनकिया, शंभू सिंह मेड़तिया, राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के तेजपाल सिंह, श्रवण सिंह इंदा, छात्र नेता मोती सिंह जोधा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता राजेंद्र छब्बरवाल और मान सिंह मेड़तिया सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटे हैं, लेकिन फिलहाल समाधान की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है, वहीं प्रदर्शनकारियों ने न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response