शिक्षक एकता का सशक्त केंद्र बना महासंघ
- Posted on 26 अप्रैल 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 95 Views
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सम्पूर्ण राजस्थान में सदस्यता अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में खंड महानगर जोधपुर में भी सदस्यता अभियान उत्साह, ऊर्जा एवं संगठनात्मक समर्पण के साथ निरंतर गति पकड़ रहा है।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सम्पूर्ण राजस्थान में सदस्यता अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में खंड महानगर जोधपुर में भी सदस्यता अभियान उत्साह, ऊर्जा एवं संगठनात्मक समर्पण के साथ निरंतर गति पकड़ रहा है।
महानगर मंत्री अशोक चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि खंड महानगर जोधपुर में आज दिनांक तक 1252 शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ महासंघ की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं, जो संगठन के प्रति शिक्षकों के बढ़ते विश्वास, आस्था एवं एकजुटता का प्रमाण है।
उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान केवल संख्या बढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षकों को संगठन की रीति-नीति, उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं शिक्षक हितों के प्रति समर्पित सोच से जोड़ने का सशक्त अभियान है। इसी उद्देश्य से आज जोधपुर खंड महानगर में संकुल स्तर पर अलग-अलग टोलियाँ गठित कर शहर के विभिन्न विद्यालयों में जाकर सदस्यता अभियान चलाया गया तथा शिक्षकों से संवाद स्थापित किया गया।
इस अभियान में प्रदेश एवं महानगर स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे, जिनमें रूपाराम रलिया, रुपाराम खोजा, ओम प्रकाश जाखड़, नरेश सोलंकी, अशोक चौधरी, किसनाराम वणल, विष्णुदत्त शर्मा, सुभाष भाटी, किसनाराम मेघवाल, सरोज चौधरी, पूजा शेखावत, लक्ष्मी बिश्नोई, प्रियंका गोस्वामी, अनामिका चौधरी, संजूलता गहलोत, निरमा चौधरी, भीयाराम चौधरी, रामप्रकाश प्रजापत, चेतन प्रकाश, संतोष कुमार नायक, मुरली मनोहर दाधीच, सुभाष बिश्नोई, सोहन सिंह गोदारा, योगेन्द्र प्रसाद भाटी, नेमीचंद दाधीच एवं ओमप्रकाश मेघवाल सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने विभिन्न टोलियों में भागीदारी निभाई।
महानगर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) प्रदेश का ऐसा सशक्त एवं व्यापक संगठन है, जिसमें तृतीय श्रेणी शिक्षक, शारीरिक शिक्षक, द्वितीय श्रेणी शिक्षक, व्याख्याता, उप-प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्य तथा जिला शिक्षा अधिकारी स्तर तक के अधिकारी एवं शिक्षक जुड़े हुए हैं। यह संगठन राष्ट्रहित के साथ-साथ शिक्षकों के अधिकारों, सम्मान एवं हितों की रक्षा हेतु सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी दिनों में सदस्यता अभियान और अधिक गति पकड़ते हुए नए आयाम स्थापित करेगा तथा जोधपुर महानगर प्रदेश में उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
Write a Response