विनायका हॉस्पिटल, जोधपुर पश्चिमी राजस्थान का पहला एडवांस रोबोटिक एवं सुपर स्पेशियलिटी उपचार केंद्र।

जोधपुर। विनायका हॉस्पिटल ने पश्चिमी राजस्थान में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करते हुए एडवांस रोबोटिक एवं सुपर स्पेशियलिटी उपचार केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत की है। उम्मेद अस्पताल रोड स्थित इस हॉस्पिटल में अब स्वदेशी अत्याधुनिक रोबोटिक मशीन के माध्यम से कैंसर सहित जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही हैं।

WhatsApp Image 2026-04-04 at 5.28.34 PM-KGCcEOxiz6.jpeg

जोधपुर। विनायका हॉस्पिटल ने पश्चिमी राजस्थान में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करते हुए एडवांस रोबोटिक एवं सुपर स्पेशियलिटी उपचार केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत की है। उम्मेद अस्पताल रोड स्थित इस हॉस्पिटल में अब स्वदेशी अत्याधुनिक रोबोटिक मशीन के माध्यम से कैंसर सहित जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही हैं।

हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस रोबोटिक सिस्टम के जरिए महज डेढ़ महीने में 13 सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं। इस तकनीक को शुरू करने से पहले 8 डॉक्टरों और 12 मेडिकल स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिससे मरीजों को सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं मिल सकें। सर्जन डॉ. प्रदीप शर्मा सीईओ डॉ. कविता शर्मा के नेतृत्व में टीम पिछले 15 वर्षों में 5000 से अधिक कैंसर मरीजों का सफल ऑपरेशन कर चुकी है।

रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से हर्निया, किडनी स्टोन, प्रोस्टेट एवं हिस्टेरेक्टॉमी जैसी सर्जरी कम दर्द, कम रक्तस्राव और तेजी से रिकवरी के साथ की जा रही हैं। इससे मरीजों को कम समय में अस्पताल से छुट्टी मिल रही है और जीवन की गुणवत्ता बेहतर हो रही है।

अब तक इस स्तर की सुविधाएं केवल बड़े महानगरों के अस्पतालों जैसे टाटा मेमोरियल अस्पताल और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ही उपलब्ध थीं, लेकिन अब जोधपुर में ही यह सुविधा मिलने से मारवाड़ क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिली है।

अस्पताल के प्रबंधन ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देने के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही, RGHS योजना के तहत भी मरीजों को उपचार का लाभ दिया जा रहा है।

विनायका हॉस्पिटल अब रोबोटिक सर्जरी, कैंसर केयर, लेजर ट्रीटमेंट और सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के साथ पश्चिमी राजस्थान में भरोसे का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र बनकर उभर रहा है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response