यूपीएससी अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने किया डीआरएम कार्यालय का दौरा

जोधपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष एवं भारत सरकार के पूर्व रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार ने शुक्रवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल कार्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने मंडल कार्यालय की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया तथा रेलवे प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उनके दौरे को रेलवे प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे के दौरान आयोजित बैठक में डॉ. अजय कुमार ने मंडल के अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रभावी प्रशासन, सुशासन, नवाचार और जनसेवा की गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

WhatsApp Image 2026-06-06 at 3.44.34 PM-dOp77zLFlL.jpeg

जोधपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष एवं भारत सरकार के पूर्व रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार ने शुक्रवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल कार्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने मंडल कार्यालय की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया तथा रेलवे प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उनके दौरे को रेलवे प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दौरे के दौरान आयोजित बैठक में डॉ. अजय कुमार ने मंडल के अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रभावी प्रशासन, सुशासन, नवाचार और जनसेवा की गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता उसके नेतृत्व, पारदर्शिता और जवाबदेही पर निर्भर करती है। अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रशासनिक कार्यों में नवाचार और तकनीकी दक्षता का समावेश अत्यंत आवश्यक है। जनहित से जुड़े विभागों में कार्यरत अधिकारियों को परिणामोन्मुख सोच अपनाते हुए नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और कार्य संस्कृति में निरंतर सुधार लाने का आह्वान किया।

डॉ. अजय कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रशासनिक तंत्र में संवेदनशीलता, गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष महत्व है। यदि अधिकारी अपने कार्यों में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व बनाए रखें तो आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत होता है।

उनके आगमन पर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने पारंपरिक राजस्थानी साफा पहनाकर एवं वेलकम प्लांट भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जोधपुर मंडल की विभिन्न गतिविधियों, विकास कार्यों और परिचालन उपलब्धियों की जानकारी भी प्रस्तुत की।

बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक करणी राम, मुख्य कारखाना प्रबंधक रवि मीणा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. आर. बुनकर, मुख्य परियोजना प्रबंधक सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ शाखाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मंडल में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं तथा परिचालन सुधारों की जानकारी भी साझा की। डॉ. अजय कुमार ने रेलवे अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया।

 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response