जोधपुर रेलवे स्टेशन पर जलभराव से राहत

जोधपुर। आने वाले मानसून को देखते हुए जोधपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में जलभराव की समस्या से राहत मिलने वाली है। अब सड़क पर बहने वाला पानी इकट्ठा होकर रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया,बुकिंग हॉल,रेलवे प्लेटफॉर्म और पटरियों तक नहीं पहुंचेगा।

 

WhatsApp Image 2026-05-02 at 6.03.54 PM-OOMRTeWLHu.jpeg

जोधपुर। आने वाले मानसून को देखते हुए जोधपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में जलभराव की समस्या से राहत मिलने वाली है। अब सड़क पर बहने वाला पानी इकट्ठा होकर रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया,बुकिंग हॉल,रेलवे प्लेटफॉर्म और पटरियों तक नहीं पहुंचेगा।

रेलवे प्रशासन ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में सीसी (सीमेंट कांक्रीट) रोड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। इस रोड का लेवल मौजूदा सड़क से करीब 8 से 12 इंच तक ऊंचा किया जा रहा है,ताकि बरसाती पानी का बहाव नियंत्रित किया जा सके।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम के अनुसार स्टेशन के बाहर बरसात के दिनों में होने वाले जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए करीब 300 फुट लंबी और 100 फुट चौड़ी सीसी रोड बनाई जा रही है। लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार से भगत की कोठी साइड स्थित मल्टी लेवल कार पार्किंग तक विकसित की जाएगी।

इस परियोजना के तहत पानी की निकासी के लिए अलग-अलग स्थानों पर 6-7 हौदियों का निर्माण भी किया जा रहा है,जिससे बारिश का पानी जमा होने के बजाय सीधे नालों में प्रवाहित हो सकेगा। इससे बुकिंग हॉल,प्लेटफॉर्म और रेल पटरियों पर पानी पहुंचने की समस्या खत्म होने की उम्मीद है।
ऑटो स्टैंड पार्किंग रोड का भी होगा अपग्रेडेशन

इसके अलावा ऑटो रिक्शा स्टैंड के पास की मौजूदा सड़क का उन्नयन भी स्टेशन के चल रहे पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत प्रस्तावित है जिससे इसका लेवल मुख्य स्टेशन रोड से अधिक हो सकेगा

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response