उदयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई
- Posted on 18 मई 2026
- भ्रष्टाचार
- By Rajendra Harsh
- 16 Views
उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने उदयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापनगर थाने में तैनात एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ASI सुनील बिश्नोई पर दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं करने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार परिवादी ने ACB को शिकायत दी थी कि प्रतापनगर थाने में दर्ज कराए जाने वाले गंभीर प्रकरण में आरोपी पक्ष को राहत देने तथा मामला दर्ज नहीं करने के बदले ASI सुनील बिश्नोई द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है।
Write a Response