जोधपुर रेल मंडल के दो रेलकर्मी सम्मानित

जोधपुर, 07 अप्रैल। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने हेतु “माह का कर्मचारी” (Employee of the Month) सम्मान मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी द्वारा दो रेलकर्मियों को प्रदान किया गया। उन्होंने जनवरी एवं फरवरी 2026 के लिए चयनित कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

WhatsApp Image 2026-04-07 at 4.44.58 PM-GLhUb2x7Ge.jpeg


उत्कृष्ट कार्य के लिए जोधपुर रेल मंडल के दो रेलकर्मी सम्मानित

जोधपुर, 07 अप्रैल। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने हेतु “माह का कर्मचारी” (Employee of the Month) सम्मान मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी द्वारा दो रेलकर्मियों को प्रदान किया गया। उन्होंने जनवरी एवं फरवरी 2026 के लिए चयनित कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जनवरी 2026 के लिए “Employee of the Month” के रूप में निर्मल सीरवी, वरिष्ठ लिपिक (कार्मिक विभाग), जोधपुर का चयन किया गया है। उन्होंने अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण, दक्षता एवं जिम्मेदारी का उत्कृष्ट परिचय देते हुए प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ महत्वपूर्ण दायित्वों का सफल निर्वहन किया। उनके द्वारा भर्ती प्रक्रियाओं सहित अन्य विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की गई, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली सुचारू रूप से संचालित हुई।

इसी प्रकार, फरवरी 2026 के लिए “माह का कर्मचारी” सम्मान लाला राम मीणा, ट्रैक मेंटेनर-I, इंजीनियरिंग विभाग (नोखा) को प्रदान किया गया है। उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता, सुरक्षा मानकों के पालन तथा जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली का परिचय दिया। ट्रैक मेंटेनेंस, स्लिपर परिवर्तन, केबल मार्किंग एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को उन्होंने पूर्ण निष्ठा के साथ संपादित किया, जिससे रेल परिचालन की सुरक्षा एवं गुणवत्ता में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

मंडल रेल प्रबंधक ने दोनों कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य कर्मचारियों को भी उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर श्रीचंद पूनिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response