जोधपुर। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना विवेक विहार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो डम्परों को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त शरत कविराज एवं पुलिस उपायुक्त कमला शेखावत के निर्देशानुसार अवैध खनन पर सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त आनन्द सिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में थाना विवेक विहार की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
थानाधिकारी दिलीप खदाव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 29 मार्च 2026 को गुड़ा विश्नोईयान चौराहे के पास नाकाबंदी कर अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बिना नंबर के दो डम्परों को रोका गया, जिनमें अवैध बजरी भरी हुई थी। पुलिस ने दोनों डम्परों को जब्त कर लिया और खनिज विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए सूचित किया।
मामले में डम्पर चालक करण सिंह निवासी सीकर तथा लाल सिंह शेखावत निवासी नागौर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर अवैध खनन एवं परिवहन से जुड़े प्रकरण में सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही डम्पर मालिकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी दिलीप खदाव के साथ भरतलाल, रामकिशोर, जयसिंह और रोशन सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
Write a Response